नई दिल्ली: राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक 25 अगस्त, 2017 तक 1013.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय 1019.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई थी।
यह जानकारी दी गई है कि 358.28 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई/रोपाई हुई है, जबकि 135.96 लाख हेक्टेयर में दलहन, 178.85 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज, 49.78 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 119.67 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है।
अब तक हुई बुवाई और पिछले साल इसी समय के दौरान हुई बुवाई का ब्यौरा नीचे दिया गया है:-
लाख हेक्टेयर
फसल | 2017-18 में रकबा | 2016-17 में रकबा |
धान | 358.28 | 361.24 |
दलहन | 135.96 | 141.35 |
मोटे अनाज | 178.85 | 182.61 |
तिलहन | 164.24 | 178.66 |
गन्ना | 49.78 | 45.64 |
जूट एवं मेस्ता | 7.05 | 7.56 |
कपास | 119.67 | 102.54 |
कुल | 1013.83 | 1019.60 |