आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केन्द्र की सत्ताधारी सरकार पर बरसते हुए मंगलवार को कहा कि क्यों राज्य अपना टैक्स केन्द्र सरकार को दे जब वे राज्य के विकास में फंड जारी नहीं करना चाहती है, खासकर नई राजधानी को लेकर।
विजयवाड़ा में आयोजित पार्टी के वार्षिक कॉन्क्लेव के तीसरे दिन टीडीपी अध्यक्ष नायडू ने कहा- “केन्द्र सरकार अमरवती के लिए फंड जारी नहीं कर रही है क्योंकि वे नहीं चाहती है कि आंध्र प्रदेश मं विश्वस्तरीय राजधानी बने। तो फिर हम क्यों अपना टैक्स केन्द्र के खाते में दें?”
उन्होंने कहा कि अमरावती के एक बार मॉडर्न सिटी के रूप में बन जाने के बाद केन्द्र को यहां से इनकम टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स और जीएसटी के रूप में काफी कमाई होगी। उन्होंने पूछा- “लेकिन, फिर भी केन्द्र हमें मॉडर्न कैपिटल बनाने में मदद नहीं कर रहा है। क्यों? क्या आंध्र प्रदेश को दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरू जैसे कैपिटल सिटी की जरूरत नहीं है?”
नायडू ने इस बात को बड़े विस्तार से समझाया की कैसे सत्ताधारी बीजेपी आंध्र प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है जबकि गुजरात के धोलेरा स्मार्ट सिटी के लिए वह 95 हजार करोड़ रूपये खर्च कर रहा है।
Live हिन्दुस्तान