सहारनपुर: थाना बिहारीगढ पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर सुन्दरपुर मोड पर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत पुरस्कार घोषित अपराधी सगीर को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर व 01 तमंचा 315 बोर एवं भारी मात्रा में कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद हुई। अभियुक्त सगीर थाना बिहारीगढ के लूट के 03 मुकदमो में फरार चल रहा था इसकी गिरफ्तारी पर 12000 रू0 का पुरस्कार घोषित था। जंगल में कांबिग के दौरान दूसरे बदमाश की 01 पिस्टल बरामद हुई। अभियुक्त के पास से मिली मोटर साइकिल कुछ दिन पूर्व ही थाना बिहरीगढ लूटी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 160/17 धारा 392,411 भादवि पंजीकृत हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए तत्काल एसबीडी जिला चिकित्सालय लाया गया जिसका उपचार चल रहा है। सगीर उपरोक्त के खिलाफ तमाम मुकदमें जनपद के थानों में पंजीकृत है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
सगीर पुत्र सकूर नि0 पिठलोकर थाना बेहट जनपद सहारनपुर।
आपराधिक इतिहास
1-305/16 धारा 41/102 सीआरपीसी व 420,414 भादवि थाना बेहट सहारनपुर।
2-306/16 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना बेहट जनपद सहारनपुर।
3-67/17 धारा 379,411 भादवि थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर।
4-160/17 धारा 392,411 भादवि थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर।
5-163/17 धारा 399,402 भादवि थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर।
6-194/17 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड)थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर।
7-195/17 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर।
