देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। धनतेरस के शुभ अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि दीपावली से पहले धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि इस दिन समृद्धि और आरोग्य के लिए प्रार्थना की जाती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की है।
