30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने वर्षा एवं अतिवृष्टि से फसलों को हुई क्षति से प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए 16 करोड़ 50 लाख रु0 की धनराशि स्वीकृत की

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: हाल ही में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हुई वर्षा एवं अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुई क्षति का जनपद स्तर पर सर्वे कराकर प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों को राहत प्रदान करने के निर्देश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दिए थे। उनके निर्देशों के क्रम में 16 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वर्षा एवं अतिवृष्टि से हुई फसलों की क्षति के आंकलन के परिपे्रक्ष्य में महोबा, हमीरपुर और कन्नौज को 50-50 लाख रुपए, पीलीभीत को 1 करोड़ रुपए, जालौन और बांदा को 2-2 करोड़ रुपए, मिजऱ्ापुर को 3 करोड़ 80 लाख रुपए व चित्रकूट को 6 करोड़ 20 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को वर्षा एवं अतिवृष्टि से हुई फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर क्षति का आंकलन कर आवश्यक धनराशि प्राप्त करने के निर्देश दिए गए थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More