32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कोर्ट ने गिरिराज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए आदेश

देश-विदेश

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर अब बिहार के सांसद गिरिराज सिंह पर एफआईआर दर्ज होगी। बिहार के मुजफ्फरपुर की सीजीएम कोर्ट ने बीजेपी सांसद पर एफआईर दर्ज करने का आदेश दिया है। बिहार के एक कांग्रेस नेता ने इस मामले में गिरिराज सिंह के खिलाफ शिकायत की थी।

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह ने कहा था, ‘अगर राजीव गांधी कोई नाइजीरियन लेडी से ब्याह किए होते, गोरी चमड़ी न होती तो कांग्रेस पार्टी उसका नेतृत्व स्वीकारती क्या?’ बीजेपी नेता के इस बयान के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। यहीं नहीं, दिल्ली में नाइजीरिया के उच्चायोग ने भी केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी और इसे नाइजीरियाई महिलाओं का अपमान करार दिया था।

वहीं, सोनिया गांधी ने अपने ही अंदाज में गिरिराज सिंह पर पलटवार किया हा। सोनिया ने कहा कि वह तंगदिमाग लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने गिरिराज को संकीर्ण मानसिकता वाला इंसान बताया और कहा कि ऐसे लोगों पर वह टिप्पणी नहीं करना चाहतीं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More